बिलासपुर।राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाला बहुप्रतीक्षित कवि सम्मेलन, प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ला के निधन के कारण निरस्त कर दिया गया। उनके असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए यह निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों और कवियों ने विनोद कुमार शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विनोद कुमार शुक्ला हिंदी साहित्य के एक मजबूत स्तंभ थे और उनका जाना साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने भी उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि उनकी लेखनी सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।
पूरे कार्यक्रम स्थल पर शोक, सम्मान और मौन संवेदना का वातावरण बना रहा।

