Khabar PitaraKhabar PitaraKhabar Pitara
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बड़ी खबर छत्तीसगढ़
    बड़ी खबर छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल और बेटे चैतन्य को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट जाने के निर्देश
    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल और बेटे चैतन्य को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट जाने के निर्देश
    August 4, 2025
    Latest News
    विदाई समारोह में खतरनाक स्टंट, स्कूल परिसर में कार-ट्रैक्टर की टक्कर जिम्मेदार बने रहे मूकदर्शक,देखिए वीडियो खबर पिटारा डॉट कॉम पर।
    February 6, 2026
    तंत्र-मंत्र से नोटों की बारिश का वीडियो आया सामने, ठगी का खेल उजागर देखिए वीडियो खबर पिटारा डॉट कॉम पर
    February 3, 2026
    शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर छत्तीसगढ़ में आबकारी नियमों में बड़ा बदलाव
    February 2, 2026
    शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर छत्तीसगढ़ में आबकारी नियमों में बड़ा बदलाव
    February 2, 2026
  • नेशनल
    नेशनलShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • जिलेवार ख़बरें
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मुंगेली
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम (कवर्धा)
    • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
    • बलौदा बाजार
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • रायगढ़
    • सरगुजा
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • राजनांदगांव
    • बालोद
  • राजनीति
  • क्राइम
  • साप्ताहिक तड़का
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: कवर्धा में आजादी का पर्व: सांसद संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
Share
Font ResizerAa
Khabar PitaraKhabar Pitara
  • Home
  • बड़ी खबर छत्तीसगढ़
  • नेशनल
  • जिलेवार ख़बरें
  • राजनीति
  • क्राइम
  • साप्ताहिक तड़का
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • बड़ी खबर छत्तीसगढ़
  • नेशनल
  • जिलेवार ख़बरें
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मुंगेली
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम (कवर्धा)
    • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
    • बलौदा बाजार
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • रायगढ़
    • सरगुजा
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • राजनांदगांव
    • बालोद
  • राजनीति
  • क्राइम
  • साप्ताहिक तड़का
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 khabarpitara.com. All rights reserved. Design by SBS India

Khabar Pitara > Blog > कबीरधाम (कवर्धा) > कवर्धा में आजादी का पर्व: सांसद संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
कबीरधाम (कवर्धा)राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

कवर्धा में आजादी का पर्व: सांसद संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

Abhishek Semar
Abhishek Semar
Avatar photo
ByAbhishek Semar
Follow:
Published: August 15, 2025
Share
कवर्धा में आजादी का पर्व: सांसद संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
SHARE

कवर्धा। जिले में आज स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद संतोष पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की और मुख्यमंत्री का संदेश जनसमूह को पढ़कर सुनाया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। इस अवसर पर सांसद पाण्डेय ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर स्वतंत्रता के उल्लास का प्रतीक प्रस्तुत किया।

परेड में 11 प्लाटूनों की शानदार प्रस्तुति
समारोह में 17वीं वाहिनी छग सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरुष एवं महिला), नगर सेना, वन विभाग, एनसीसी के विभिन्न विंग्स और जिला गाइड टीम सहित कुल 11 प्लाटूनों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। परेड का नेतृत्व आरआई महेश्वर सिंह और सेकेंड कमांडर त्रिलोक प्रधान ने किया। पुलिस बैंड ने प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे के नेतृत्व में अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी कला और संस्कृति की झलक
जिले के छह शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। अशोका पब्लिक स्कूल, होली क्रॉस और सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने एरोबिक की प्रस्तुति दी, जबकि स्वामी आत्मानंद स्कूल, पीएमश्री स्कूल, दिशा पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।

शहीद परिवारों का सम्मान
समारोह में कबीरधाम जिले के तीन शहीद जवानों के परिजनों आरक्षक झल्लु प्रसाद नेवले के सुपुत्र जितेन्द्र नेवले, शहीद आरक्षक चंद्र सिंह मेरावी की पुत्री संगीता मेरावी और शहीद नरेन्द्र शर्मा के भतीजे हिरेन्द्र शर्मा को शॉल, श्रीफल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण
सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे पहला स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कवर्धा, दूसरा स्थान पीएमश्री कवर्धा और तीसरा स्थान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपात्री चौक को पुरस्कार दिया गया। सजेस दुर्गावती चौक, दिल्ली पब्लिक स्कूल और दिशा पब्लिक स्कूल को संत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही अशोक स्कूल, होली क्रास और सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के एरोबिक को संत्वना पुरस्कार दिया गया।

वहीं आकर्षक मार्च पास्ट सशस्त्र प्लाटून के 17वीं वाहिनी छग सशस्त्र बल को पहला, जिला महिला बल पुलिस को दूसरा और जिला पुलिस बल को तीसरा पुरस्कार दिया गया। इसी तरह जूनियर वर्ग में एनसीसी पीजी कॉलेज बालिका विंग पहला, एनसीसी पीजी कॉलेज बालक सिनियर विंग दूसरा और एनसीसी जूनियर बालक स्वामी करपात्री स्कूल को तीसरा स्थान दिया गया।

90 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 90 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थय, पीडब्लूडी, वन विभाग, जिला सेनानी नगर सेना, आदिमजाति विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल है।

कार्यक्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सांसद संतोष पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में करेंगे ध्वाजारोहण
कवर्धा में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा, शिवभक्ति में डूबा पूरा शहर
आला रे आला गोविंदा आला” की गूंज के बीच कवर्धा में शुरू हुआ दही हांड़ी उत्सव, गांधी मैदान व भारत माता चौक में होगा भव्य आयोजन
8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
TAGGED:सांसद संतोष पाण्डेयस्वतंत्रता दिवस 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
हनुमान मंदिर के पास पड़ी मिली मासूम नवजात बच्ची, परिजनों की तलाश में जुटी पुलि
कबीरधाम (कवर्धा)समाचार

हनुमान मंदिर के पास पड़ी मिली मासूम नवजात बच्ची, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

Abhishek Semar
Abhishek Semar
August 8, 2025
तमिलनाडु में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बिलासपुर पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला: नवा रायपुर बनेगा आईटी हब, गरीब परिवारों को दिसंबर तक मिलेगा चना
कवर्धा में जन्माष्टमी की धूम: मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, आज रात 12 बजे होगा लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव
कबीरधाम पुलिस को मिली नई सौगात – 12 बोलेरो गाड़ियाँ और 5 पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलें, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Weather
19°C
Chhattisgarh
clear sky
19° _ 19°
31%
3 km/h
Sat
34 °C
Sun
35 °C
Mon
36 °C
Tue
35 °C
Wed
36 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • तखतपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

ख़बर पिटारा एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 khabarpitara.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?