तखतपुर। जिले में अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुर में खनिज विभाग और तखतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग को लंबे समय से ग्राम राजपुर क्षेत्र में अवैध रूप से मुरूम खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग और तखतपुर थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी, जहां अवैध रूप से मुरूम की खुदाई जारी थी।
छापेमार कार्रवाई के दौरान टीम ने एक जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टरों को मौके से जप्त किया, जिनका उपयोग अवैध खनन और परिवहन में किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान कई लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
जप्त किए गए सभी वाहनों को विधिवत पंचनामा कार्रवाई के बाद तखतपुर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवा दिया गया है। इस पूरे मामले में संबंधित वाहन मालिकों और संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन में लगे लोगों में डर का माहौल है,


