Khabar PitaraKhabar PitaraKhabar Pitara
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बड़ी खबर छत्तीसगढ़
    बड़ी खबर छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल और बेटे चैतन्य को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट जाने के निर्देश
    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल और बेटे चैतन्य को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट जाने के निर्देश
    August 4, 2025
    Latest News
    नौ कन्या भोजन के लिए निकली थी मासूम… फिर कार से बरामद हुआ शव, अब चाचा को मौत की सजा
    September 11, 2026
    तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के अघरिया से आशीष सिंह ने फूंका सियासी बिगुल, विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा शक्ति प्रदर्शन
    August 9, 2026
    बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के बने सहायक राज्य आयुक्त
    July 22, 2026
    प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित, बिलासपुर के गेंदलाल साहू बने प्रदेश सलाहकार
    July 14, 2026
  • नेशनल
    नेशनलShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • जिलेवार ख़बरें
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मुंगेली
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम (कवर्धा)
    • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
    • बलौदा बाजार
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • रायगढ़
    • सरगुजा
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • राजनांदगांव
    • बालोद
  • राजनीति
  • क्राइम
  • साप्ताहिक तड़का
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ आदेश, निर्वाचित सचिव और कोषाध्यक्ष पद का प्रभार नहीं बदल सकता सहायक पंजीयक ने 31 जुलाई की बैठक के प्रस्ताव को माना अमान्य
Share
Font ResizerAa
Khabar PitaraKhabar Pitara
  • Home
  • बड़ी खबर छत्तीसगढ़
  • नेशनल
  • जिलेवार ख़बरें
  • राजनीति
  • क्राइम
  • साप्ताहिक तड़का
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • बड़ी खबर छत्तीसगढ़
  • नेशनल
  • जिलेवार ख़बरें
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मुंगेली
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम (कवर्धा)
    • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
    • बलौदा बाजार
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • रायगढ़
    • सरगुजा
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • राजनांदगांव
    • बालोद
  • राजनीति
  • क्राइम
  • साप्ताहिक तड़का
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 khabarpitara.com. All rights reserved. Design by SBS India

Khabar Pitara > Blog > बिलासपुर > बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ आदेश, निर्वाचित सचिव और कोषाध्यक्ष पद का प्रभार नहीं बदल सकता सहायक पंजीयक ने 31 जुलाई की बैठक के प्रस्ताव को माना अमान्य
बिलासपुर

बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ आदेश, निर्वाचित सचिव और कोषाध्यक्ष पद का प्रभार नहीं बदल सकता सहायक पंजीयक ने 31 जुलाई की बैठक के प्रस्ताव को माना अमान्य

Abhishek Semar
Abhishek Semar
Avatar photo
ByAbhishek Semar
Follow:
Published: August 8, 2026
Share
SHARE

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के विवाद में सहायक पंजीयक, फर्म्स एवं संस्थाएं ने 6 अगस्त को अहम आदेश जारी किया है। आदेश में 31 जुलाई की कार्यकारिणी बैठक में सचिव संदीप करिहार और कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह के पदों में किए गए बदलाव को नियम विरुद्ध मानते हुए निरस्त कर दिया गया। दोनों पदाधिकारियों को यथावत रखने के निर्देश दिए गए हैं। क्लब की निधि बैंक में सुरक्षित रखने और निकासी संयुक्त हस्ताक्षर से करने को निर्देशित किया है। वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए धारा 32 के तहत पंजीयक के समक्ष आवेदन का रास्ता खुला है।

बिलासपुर प्रेस क्लब में पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद अब प्रशासनिक जांच और नियमों की कसौटी तक पहुंच गया है। सहायक पंजीयक, फर्म्स एवं संस्थाएं, बिलासपुर संभाग ने अध्यक्ष अजित मिश्रा की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी बैठक में लिए गए उस निर्णय को अमान्य कर दिया, जिसके तहत निर्वाचित सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों में बदलाव किया गया था। आदेश के बाद सचिव संदीप करिहार और कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह अपने पदों पर बने रहेंगे। मामला उस समय गरमाया था, जब पदाधिकारियों के बदलाव को लेकर प्रेस क्लब के भीतर विरोध के स्वर तेज हुए। सचिव और कोषाध्यक्ष ने सहायक पंजीयक के समक्ष अपनी शिकायत प्रस्तुत की थी। मामले की सुनवाई और उपलब्ध दस्तावेजों के परीक्षण के बाद विभाग ने क्लब के पंजीकृत संविधान और सोसायटी पंजीयन कानून के प्रावधानों का हवाला देते हुए कार्यकारिणी के उक्त प्रस्ताव को नियमसम्मत नहीं माना।

आदेश में अधिकारों ने खींची लक्ष्मण रेखा

बिलासपुर के सहायक पंजीयक ज्ञान प्रकाश साहू ने आदेश में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी और सामान्य सभा के अधिकार एवं दायित्व भी स्पष्ट किए हैं। नियमावली के अनुसार बैठकों का संचालन, प्रस्तावों की प्रक्रिया, मतदान और सामान्य सभा की भूमिका निर्धारित है। संस्था के किसी पद में परिवर्तन भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप ही किया जाना आवश्यक है। वित्तीय मामलों को लेकर भी विभाग ने क्लब प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। संस्था की निधि बैंक में सुरक्षित रखने तथा राशि के संचालन में अध्यक्ष या सचिव और कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर सुनिश्चित करने को कहा गया है। आय-व्यय का हिसाब और बैठकों की कार्यवाही भी नियमावली के अनुसार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अनियमितताओं की जांच अभी बाकी

सचिव संदीप करिहार और कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह ने अपनी शिकायत में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी। सहायक पंजीयक ने इस हिस्से पर तत्काल जांच का निर्णय देने के बजाय स्पष्ट किया है कि इसके लिए छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम की धारा 32 के तहत पंजीयक, फर्म्स एवं संस्थाएं, के समक्ष आवेदन किया जा सकता है।

सूचना पटल पर आदेश चस्पा, अध्यक्ष का प्रस्ताव ध्वस्तबिलासपुर प्रेस क्लब में जारी विवाद के बीच शुक्रवार देर शाम फ़र्म्स एवं सोसायटी कार्यालय के अधिकारी ने पहुंचकर सूचना पटल पर आदेश चस्पा किया। आदेश में अध्यक्ष अजित मिश्रा और कार्यकारिणी द्वारा 31 जुलाई को की गई एकतरफा कार्यवाही को निरस्त कर दिया गया। साथ ही संस्था को संविधान के अनुरूप संचालित करने, संविधान से ऊपर जाकर कोई निर्णय नहीं लेने की नसीहत और सभी पक्षों के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

एकजुटता ने दिखाई ताकत, पत्रकारों का जताया आभार बिलासपुर प्रेस क्लब में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच सचिव संदीप करिहार एवं कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह ने मजबूती से एकजुट होकर साथ खड़े रहने वाले सभी पत्रकार साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से अल्प सूचना पर आयोजित आपात बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराने वाले पत्रकारों के प्रति धन्यवाद जताया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था की गरिमा, पत्रकारों के हित और संविधान की मर्यादा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी सचिव एवं कोषाध्यक्ष संयुक्त रूप से पत्रकार साथियों के हित में हरसंभव सहयोग और प्रयास करते रहेंगे।

You Might Also Like

महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों का घर-घर सर्वे, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
कोनी आईटीआई में न्यू ईयर पार्टी फिल्मी गानों पर जमकर लगे ठुमके का वीडियो वायरल, प्रबंधन पर उठे सवाल
हाई-फाई बार में लो-लेवल बवाल: नाइट पार्टी या फाइट क्लब? इल्यूम बार में दो गुट भिड़े, 4 गिरफ्तार
हिंदी साहित्य को अपूरणीय क्षति: विनोद कुमार शुक्ला के निधन पर निरस्त हुआ कवि सम्मेलन, भावभीनी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ में धरना-प्रदर्शन पर नई सख्ती: 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
खंडहर में चल रहा प्राथमिक विद्यालय, बच्चों की जान खतरे में
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़समाचार

खंडहर में चल रहा प्राथमिक विद्यालय, बच्चों की जान खतरे में

Abhishek Semar
Abhishek Semar
August 1, 2025
तखतपुर SIR कार्य में लापरवाही बरतने वाले अभीत अधिकारी को एसडीएम ने थमाया नोटिस,
कैलाश मानसरोवर समेत पवित्र नदियों के जल से हुआ भोरमदेव शिवलिंग का अभिषेक
बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ आदेश, निर्वाचित सचिव और कोषाध्यक्ष पद का प्रभार नहीं बदल सकता सहायक पंजीयक ने 31 जुलाई की बैठक के प्रस्ताव को माना अमान्य
कोनी आईटीआई में न्यू ईयर पार्टी फिल्मी गानों पर जमकर लगे ठुमके का वीडियो वायरल, प्रबंधन पर उठे सवाल
Weather
22°C
Chhattisgarh
clear sky
22° _ 22°
72%
2 km/h
Sat
30 °C
Sun
31 °C
Mon
31 °C
Tue
31 °C
Wed
26 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • तखतपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

ख़बर पिटारा एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 khabarpitara.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?