तखतपुर। हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकर्रा में बिजली का कार्य करने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव खजुरी मेन रोड स्थित वर्मा प्लॉट के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार मृतक बाहर से बिजली संबंधी कार्य करने के लिए क्षेत्र में आया था। रविवार को उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। शव पर चोट के निशान होने की बात सामने आई है, जिसके चलते ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
देखिए वीडियो…..
प्रथम दृष्टया पुलिस युवक की मौत करंट लगने से होना बता रही है, वहीं ग्रामीणों का कहना है कि शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए मामले की गहन जांच की जानी चाहिए। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

