Khabar PitaraKhabar PitaraKhabar Pitara
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • बड़ी खबर छत्तीसगढ़
    बड़ी खबर छत्तीसगढ़
    Show More
    Top News
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की...
    स्वतंत्रता दिवस 2025: प्रतिमाह 5 हजार रूपए पेंशन, बस सेवा योजना, कमिश्नर प्रणाली समेत पढ़ें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्या कुछ घोषणा की…
    August 15, 2025
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    नशे में जवान ने बच्ची के साथ की अभद्रता, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान ने किया निलंबित
    September 6, 2025
    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल और बेटे चैतन्य को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट जाने के निर्देश
    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: भूपेश बघेल और बेटे चैतन्य को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट जाने के निर्देश
    August 4, 2025
    Latest News
    बांधा सरपंच पुनीता नंदनी मरावी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, 15 मतों से पद से हटाईं गईं
    July 3, 2026
    शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण का आरोप,  आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    July 3, 2026
    तखतपुर की शिक्षा व्यवस्था की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन और वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर नौनिहाल।
    July 2, 2026
    तखतपुर में अवैध मुरूम खनन पर बड़ी कार्रवाई: जेसीबी सहित 5 ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कंप
    April 7, 2026
  • नेशनल
    नेशनलShow More
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स को करना होगा लंबा इंतजार, लागू होने में लग सकता है 2027-28 तक का वक्त
    August 23, 2025
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा
    August 15, 2025
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम
    August 5, 2025
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – "मैं गर्दन उतार देता"
    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सतना के युवक ने फेसबुक पर लिखा – “मैं गर्दन उतार देता”
    August 2, 2025
  • जिलेवार ख़बरें
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मुंगेली
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम (कवर्धा)
    • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
    • बलौदा बाजार
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • रायगढ़
    • सरगुजा
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • राजनांदगांव
    • बालोद
  • राजनीति
  • क्राइम
  • साप्ताहिक तड़का
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Reading: अपहरण के बाद घायल अवस्था में घर के पास फेंका गया युवक, इलाज से पहले मौत
Share
Font ResizerAa
Khabar PitaraKhabar Pitara
  • Home
  • बड़ी खबर छत्तीसगढ़
  • नेशनल
  • जिलेवार ख़बरें
  • राजनीति
  • क्राइम
  • साप्ताहिक तड़का
  • धर्म-आध्यात्म
  • विविध ख़बरें
Search
  • Home
  • बड़ी खबर छत्तीसगढ़
  • नेशनल
  • जिलेवार ख़बरें
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मुंगेली
    • बेमेतरा
    • कबीरधाम (कवर्धा)
    • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
    • बलौदा बाजार
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • रायगढ़
    • सरगुजा
    • दुर्ग
    • भिलाई नगर
    • राजनांदगांव
    • बालोद
  • राजनीति
  • क्राइम
  • साप्ताहिक तड़का
  • धर्म-आध्यात्म
    • त्योहार और परंपराएँ
    • त्योहार और विशेष दिन
    • धर्म और आस्था
    • धार्मिक त्योहार
    • धार्मिक स्थल
  • विविध ख़बरें
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
Follow US

© 2026 khabarpitara.com. All rights reserved. Design by SBS India

Khabar Pitara > Blog > तखतपुर > अपहरण के बाद घायल अवस्था में घर के पास फेंका गया युवक, इलाज से पहले मौत
तखतपुर

अपहरण के बाद घायल अवस्था में घर के पास फेंका गया युवक, इलाज से पहले मौत

Abhishek Semar
Abhishek Semar
Avatar photo
ByAbhishek Semar
Follow:
Published: December 26, 2025
Share
SHARE

तखतपुर।बरेला नगर पंचायत क्षेत्र में एक युवक के अपहरण के बाद उसकी निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय युवक का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और शाम करीब पांच बजे उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसके घर के पास फेंक दिया गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान राजकुमार धुरी पिता बेनीराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी बरेला नगर पंचायत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस ने मामले में जीरो में अपराध दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

परिजनों ने बरेला निवासी एक व्यक्ति पर गंभीर आशंका जताई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति पिछले कई वर्षों से उन पर अपना मकान बेचने का दबाव बना रहा था। मकान नहीं बेचने पर उसने परिवार को लगातार धमकियां दी थीं। परिजनों का यह भी कहना है कि कुछ समय पूर्व उस व्यक्ति द्वारा उनकी सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था, हालांकि उस समय थाने में इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

परिजनों के अनुसार इसी विवाद के चलते संदिग्ध व्यक्ति का बेटा, एक महिला तथा अपने कुछ साथियों के साथ मृतक को ढूंढते हुए उसके रिश्तेदारों के यहां भी गया था। इससे परिवार पहले से ही भय और दबाव में था।

घटना के दिन मृतक राजकुमार धुरी अपने ट्रैक्टर मालिक के साथ बिलासपुर से बरेला स्थित पंजाब बैंक आया हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे जब वह बैंक से बाहर निकल रहा था, तभी चार से पांच लोगों ने उसे जबरदस्ती उठाकर कार में डाल लिया और मौके से फरार हो गए। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी ट्रैक्टर मालिक ने बिलासपुर से लौटकर मृतक के पिता बेनीराम को दी।

जानकारी मिलते ही बेनीराम अपने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने जरहागांव थाने पहुंचे, लेकिन परिजनों का आरोप है कि वहां यह कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई कि घटना की पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं है। जब वे निराश होकर थाने से वापस लौटे, तो घर पहुंचने पर राजकुमार घर के बरामदे में उल्टी करते हुए दर्द से कराहता मिला। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के पिता ने तखतपुर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस हृदयविदारक घटना से नगर में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

 

 

You Might Also Like

जर्जर घर बना मौत का कारण, 10 साल के बच्चे की गई जान
तखतपुर गौठान के समीप एक्सपायरी सॉफ्ट ड्रिंक फेंकने का गंभीर मामला गौवंश की जान पर खतरा, नगर पालिका की उदासीनता से बढ़ी चिंता
नदी में करेंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक की दर्दनाक मौत
तखतपुर के जूनापारा चौकी क्षेत्र के खपराखोल में बड़ा बस हादसा, आधा दर्जन यात्री घायल
तखतपुर।रहस्य करंट या कत्ल? बिजली मिस्त्री की संदिग्ध मौत ने खड़े किए कई सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट से मुफ्त बिजली की ओर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नवा रायपुर में पावर कंपनीज मुख्यालय का शिलान्यास
छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट से मुफ्त बिजली की ओर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नवा रायपुर में पावर कंपनीज मुख्यालय का शिलान्यास

Abhishek Semar
Abhishek Semar
September 3, 2025
गिरफ्तारी के बाद से लगातार बढ़ रही चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि
नारी सम्मान से खिलवाड़ पड़ा भारी, पुलिस ने दिया कड़ा और सार्वजनिक संदेश शहर में आरोपी का निकाला जुलूस देखिए वीडियो
बांधा सरपंच पुनीता नंदनी मरावी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, 15 मतों से पद से हटाईं गईं
बोरी में मिली लाश का खुलासा: पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Weather
26°C
Chhattisgarh
heavy intensity rain
26° _ 26°
90%
5 km/h
Sun
29 °C
Mon
27 °C
Tue
27 °C
Wed
31 °C
Thu
28 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • तखतपुर
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )

About US

ख़बर पिटारा एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की असली आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get Chhattisgarh’s latest news and updates directly on your phone.


Join Now

© 2026 khabarpitara.com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?